PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ बिहार शिक्षा के गुणवता में सुधार के लिए आये दिन नए फरमान जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर फरमान जारी कर दिया है। जिससे कई शिक्षकों की परेशानी बढ़ जाएगी। डॉ एस सिद्धार्थ के नए फरमान के मुताबिक सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक न ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ा पाएंगे न ही कोचिंग में पढ़ा सकेंगे।
वहीँ एस सिद्धार्थ ने कहा की शिक्षकों के शिकायत के अनुशंसा की जिम्मेवारी प्रधाध्यापक को दी गयी है। लेकिन अभी तक किसी प्रधानाध्यापक ने शिकायत नहीं की है। हालाँकि स्कूलों में दो गुट गुट बन गए है। उन्होंने अपील की है की द्वेष में प्रधानाध्यापक कार्रवाई की अनुशंसा नहीं करें।

