शिक्षा दूत पंजीकरण अभियान
"शिक्षित बिहार" एक जनआंदोलन है जिसका उद्देश्य है कि हर नागरिक शिक्षा की मशाल को आगे बढ़ाए। यदि आप किसी को पढ़ा रहे हैं, शिक्षा सामग्री बांट रहे हैं या अपने स्तर पर ज्ञान का प्रसार कर रहे हैं — तो आप भी इस अभियान के सच्चे भागीदार हैं।
🎯 शिक्षा दूत बनने का उद्देश्य
बिहार को शिक्षित बनाने का काम सरकार अकेले नहीं कर सकती। हम सभी को एकजुट होकर समाज के कोने-कोने तक शिक्षा पहुँचानी होगी। शिक्षा दूत बनकर आप इस प्रयास का हिस्सा बन सकते हैं।
📋 फॉर्म भरने के बाद क्या होगा?
- आपका नाम शिक्षा दूत सूची में जुड़ जाएगा
- आपके योगदान पर एक डिजिटल प्रशस्ति पत्र मिलेगा
- आप हमारे टेलीग्राम/फेसबुक ग्रुप से जुड़ सकते हैं
- आपका कार्य Shikshit Bihar के सभी प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया जा सकता है
✍️ पंजीकरण फॉर्म भरें
👉 शिक्षा दूत बनें – अभी फॉर्म भरें
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- प्र. शिक्षा दूत कौन बन सकता है?
कोई भी व्यक्ति जो शिक्षा से जुड़े सकारात्मक प्रयास कर रहा है। - प्र. प्रमाणपत्र कब मिलेगा?
फॉर्म भरने और समीक्षा के बाद एक सप्ताह के भीतर डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। - प्र. कोई शुल्क है?
नहीं, यह पूरी तरह से निःशुल्क अभियान है। - प्र. अपना कार्य कहाँ भेजें?
आप ईमेल कर सकते हैं: teamshikshitbihar@gmail.com
साथ ही X(twiter) पर हमें @ShikshitBihar टैग भी कर सकते हैं।
🚩 आइए मिलकर बनाएं – एक शिक्षित बिहार!