-->

BPSC TRE 3.0 Result 2024: बीपीएससी को वैकेंसी रोस्टर मिलते ही जारी होगा 9वीं से 12वीं वर्ग का रिजल्ट

बीपीएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर वर्ग 9 से 12 तक के चयनित रोल नंबर की सूची जारी करेगा।



BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के वर्ग 1-8 तक का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब हजारों अभ्यर्थियों को वर्ग 9 से 12 कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बीपीएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चयनित रोल नंबर की सूची जारी करेगा। साथ ही हर वर्ग के प्रत्येक विषय का कटऑफ भी घोषित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी बिहार लोक सेवा आयोग को शिक्षा विभाग की तरफ से वैकेंसी रोस्टर नहीं मिला है। जैसे ही अपडेटेड वैकेंसी का रोस्टर बीपीएससी को मिलेगा, रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि बिहार तीसरे चरण की इस शिक्षक भर्ती का विज्ञापन पहले 65 प्रतिशत आरक्षण की नीति के तहत जारी किया गया था। जिसे बाद में कोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बाद सरकार ने दोबारा से 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ वैकेंसी का नया रोस्टर निकाला। वहीं अब रिजल्ट इसी रोस्टर के आधार पर जारी किया जा रहा है।

वर्ग 1-5 में रिक्त 25505 पदों के लिए 21911 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वर्ग 6-8 में 18973 पदों के लिए 16989 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

रिजल्ट के बाद कांउसलिंग व डॉक्यूमें वेरिफिकेशन का प्रक्रिया शुरू होगी।

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.