-->

BPSC TRE Result : तीसरे चरण के बिहार शिक्षक माध्यमिक- उच्च माध्यमिक के रिजल्ट के लिए इंतजार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

बिहार में शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के 40 हजार अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा। शिक्षा विभाग से अब तक रोस्टर क्लीयर नहीं हो सका है। अब तक बीपीएससी को नहीं भेजा गया है।

BPSC TRE Result : तीसरे चरण के बिहार शिक्षक माध्यमिक- उच्च माध्यमिक के रिजल्ट के लिए इंतजार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Share This Post:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

बिहार में शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के 40 हजार अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा। शिक्षा विभाग से अब तक रोस्टर क्लीयर नहीं हो सका है। अब तक बीपीएससी को नहीं भेजा गया है।


इसमें विषयों की संख्या ज्यादा होने से विलंब हो रहा है। हालांकि अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए लगातार आयोग कार्यालय और शिक्षा विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। प्राथमिक और मध्य का रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के अभ्यर्थियों ने जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की है। इधर आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी शिक्षा विभाग से रोस्टर क्लीयर नहीं हुआ है। रोस्टर प्राप्त होने के बाद एक सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

 आपको बता दें कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन 65 फीसदी आरक्षण की नई नीति के तहत निकाला गया था लेकिन बाद में कोर्ट ने 65 फीसदी आरक्षण को रद्द कर दिया। इस फैसले के बाद राज्य सरकार ने फिर से 50 फीसदी आरक्षण रोस्टर के अनुसार टीआरई 3.0 का रिजल्ट निकालने का फैसला लिया। वैकेंसी संशोधित रोस्टर के मुताबिक अब 84581 पदों पर भर्ती होगी जबकि पहले 87774 पदों पर भर्ती होनी थी। यानी पहले से 3193 पद कम हो गए हैं।अब बीपीएससी टीआरई 3.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय में कुल 25505 पदों पर भर्ती होनी है जबकि वर्ग 6-8 के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 18973 पद हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत कक्षा 1-5 तक के स्कूल अध्यापक के लिए 210 पद हैं। कक्षा 6-10 तक के विद्यालय अध्यापक के लिए कुल 126 पद हैं।

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.