-->

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2025: बिहार में होगी शिक्षकों के 80 हजार से अधिक पदों पर बहाली, जानें कब आएगा BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन

टीआरई-4 में 80 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। इन पदों में टीआरई-3 में खाली रह गए 21397 पदों को भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को रिक्त पदों का डाटा तैयार करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद टीआरई 4 की वैकेंसी निकाली जाएगी। हालांकि इससे पहले ही टीआरई-3 में पास 66603 अभ्यर्थियों की नियुक्ति नए सत्र 2025-26 से पहले कर दी जाएगी जिससे स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। 




पिछले 2 साल में टीआरई 1, 2, 3 में 2.81 लाख पदों के लिए वैंकेसी निकली थी। इसमें 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 2.55 लाख अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। टीआरई 1 में 1.70 लाख पद निकले थे। लेकिन परीक्षा में केवल 1.20 लाख ही पास हुए थे। जिसके बाद टीआरई 2 में 70 हजार पदों के लिए वैकेसी निकली थी। इसके साथ ही टीआरई एक के बचे हुए 50 हजार पदों को भी जोड़ दिया गया। ऐसे में टीआरई 2 में 1.20 लाख पदों पर शिक्षकों को भर्ती करनी की योजना था। इसके लिए 8.50 लाख ने परीक्षा दी थी। इसमें 68558 ही पास हुए थे। टीआई 3 में 87 हजार पदों के लिए 7 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 66603 ही पास हो सके।

जरुरत क्यों .... 7 लाख नियुक्ति की योजना 

बिहार के 75 हजार स्कूलों में 7 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है। मौजूदा समय में 5.50 लाख शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। ऐसे में 1.50 लाख शिक्षकों का पद सीधे खाली है। इसके साथ ही 42 हजार शिक्षक प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक की परीक्षा पास किए हैं। ऐसे में यदि इन शिक्षकों को भी जोड़ दिया जाए, तब भी स्कूलों में 1.90 लाख शिक्षकों का पद खाली होगा। हालाकि टीआरई-4 के बाद टीआरई-5 की भी परीक्षा होगी।

सर्वाधिक भर्ती गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, खेल में

स्कूलों में टीआरई-4 के तहत 11 हजार से अधिक शिक्षकों की गणित, विज्ञान, संगीत और खेल शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इस दौरान 1 से 5वीं, 6 से 8वीं और 9 से 12वीं शिक्षकों की अलग-अलग नियुक्ति होगी। इसके साथ ही एसटी-एससी विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में भी 2 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 हजार शिक्षकों की सामान्य विषय में नियुक्ति होगी। इस दौरान पहले की तरह ही प्राथमिक शिक्षक के लिए उम्मीदवार को इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

मिडिल स्कूल के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य

मिडिल स्कूल शिक्षक में भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा या फिर 2 साल की शिक्षा स्नातक, 4 साल की प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक होना चाहिए। माध्यमिक शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उसके पास 2 वर्षीय शिक्षा स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए। उच्चतर माध्यमिक शिक्षक में भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए और उसके पास 2 साल की शिक्षा स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।  

टीआरई -3 भर्ती पूरी होने के बाद इस पर काम होगा 

प्रधानाध्यापक के साथ ही टीआरई 3 पास शिक्षकों की काउंसिलिंग हो रही है। जबकि प्रधान शिक्षकों के काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। ऐसे में स्कूलों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीआरई 4 के लिए काम किया जाएगा। उसमें भी अच्छी वैकेंसी आएगी। -सुनील कुमार, मंत्री, शिक्षा विभाग


Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.