-->

BPSC TRE 3, सक्षमता 2 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस Direct Link के जरिए देखें पूरी डेटशीट

BPSC TRE 3 Counselling Date Sheet: बीपीएससी TRE 3 और सक्षमता 2 के शिक्षकों की होने वाली काउंसलिंग की डेटशीट जारी कर दी गई है. जो भी उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग लेने वाले हैं, वे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.



BPSC TRE 3 Counselling Date Sheet: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE 3 और सक्षमता 2 के शिक्षकों की काउंसलिंग की तारीखें तय हो गई है. TRE 3 के सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर तक होगी. वहीं सक्षमता 2 के सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग 23 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगी. यह काउंसलिंग शेड्यूल एडशिनल चीफ सेक्रेटरी एस सिद्धार्थ ने जारी की है.


बीपीएससी TRE 3 के तहत 1 से 5 और प्लस 2 तक के शिक्षकों की काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी. यह काउंसलिंग BPSC द्वारा आवंटित जिलों में DRCC सेंटर्स पर होगी. वहीं सक्षमता 2 के तहत चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक DRCC सेंटर्स पर होगी. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक BPSC TRE 3 Counselling Date Sheet के जरिए भी काउंसिलिंग की पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं.


हेड मास्टर और हेड टीचर के लिए अलग व्यवस्था


BPSC से चयनित हेड मास्टर और हेड टीचर की काउंसलिंग 9 दिसंबर को होगी. हेड मास्टर की काउंसलिंग हेडक्वार्टर में होगी, जबकि हेड टीचर अपने-अपने जिलों में काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे. एसीएस एस सिद्धार्थ ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीदवारों को निर्धारित समय और स्थान पर आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.


कुल 147534 शिक्षकों की काउंसलिंग होगी जिसका ब्रेकअप तिथिवार इस प्रकार है -


हेड टीचर (1-5) 36947 9-13 दिसंबर, 2024


हेड मास्टर (9-12) 5971 9-13 दिसंबर, 2024


टीआरई 3.0

वर्ग 1-5 के स्कूल टीचर 21911 16 से 20 दिसंबर 2024


वर्ग 6-8 के स्कूल टीचर 16989 16 से 20 दिसंबर 2024



वर्ग 9-10 के स्कूल टीचर - 16 से 20 दिसंबर 2024


वर्ग 11-12 के स्कूल टीचर - 16 से 20 दिसंबर 2024


इस प्रक्रिया से जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति में तेजी आने की संभावना है.

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.