बिहार शिक्षा विभाग ने हेड टीचर, हेड मास्टर, तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती, सक्षमता-2 परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। कुल 1,47,534 उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
काउंसलिंग स्थल पर काउंटरों की व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी कि प्रत्येक काउंटर पर प्रतिदिन कम से कम 50-60 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जा सके। काउंसलिंग के लिए निर्धारित दिन और उसमें उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर काउंटरों की संख्या निर्धारित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिहार शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : BPSC TRE 3, सक्षमता 2 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस Direct Link के जरिए देखें पूरी डेटशीट
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जिले के अनुसार पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने जनपद के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर स्वयं दस्तावेज प्रक्रिया में शामिल होना होगा। अभ्यर्थियों को इसमें सभी मूल प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ-2, ऑनलाइन आवेदन प्रवेश पत्र तथा सभी प्रमाण पत्र की दो सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।
दस्तावेज सत्यापन के लिए इन डॉक्यूमेंट को रख लें पास
अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए इन डॉक्यूमेंट को अपने पास रखें-
👉 10 वीं अंकपत्र
👉 10 वीं मूल प्रमाण पत्र
👉 12 वीं अंकपत्र
👉 12वीं मूल प्रमाण पत्र
👉 स्नातक अंकपत्र
👉 स्नातक मूल प्रमाण पत्र या औपबंधिक प्रमाण पत्र (अगर नहीं है तो नहीं ले जाना है)
👉 स्नातकोत्तर अंक पत्र (Paper 2 के लिये)
👉 स्नातकोत्तर मूल प्रमाण पत्र या औपबंधित प्रमाण पत्र (Paper 2 के लिये) (अगर नहीं है तो नहीं ले जाना है)
👉 B.Ed/D.El.Ed अंकपत्र
👉 B.Ed/D.El.Ed मूल प्रमाण पत्र या औपबंधिक प्रमाण पत्र (अगर नहीं है तो नहीं ले जाना है)
👉 जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित अभ्यर्थी के लिए)
👉 आवासीय प्रमाण पत्र (आरक्षित अभ्यर्थी के लिए)
👉 दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PH अभ्यर्थी के लिए)
👉 स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र (स्वतंत्रता सेनानी अभ्यर्थी के लिए)
👉 मूल आधार कार्ड एवं आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक है वह मोबाइल भी लेकर जाना होगा। उस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा जो वहाँ बताना होगा।
👉 अभ्यर्थी का 4 फोटो
👉 CTET/STET का अंक पत्र
👉 CTET का प्रमाण पत्र (अगर नहीं है तो नहीं ले जाना है)
👉 State Bank का Cheque Book या Passbook
👉 PAN Card
👉 BPSC TRE 3.0 Admit Card
👉 BPSC TRE 3.0 का आवेदन प्रपत्र (आवेदन करते समय जो मिला था)
नोट:
▪️ सभी प्रमाण पत्र का ओरिजिनल कॉपी ले जाना है।
▪️ BPSC Watermark वाला सभी प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी लेकर जाना है। Watermark वाला सभी प्रमाण पत्र BPSC Website पर Log In करने के बाद Dashboard से प्राप्त कर सकते हैं। (जो 10 दिसम्बर तक आ जायेगा)
