BPSC TRE 3.0 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई 3 में कक्षा नौवीं और दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीपीएससी ने दूसरे फेज में इतने पदों पर रिजल्ट जारी किया है।
BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दूसरे फेज में कक्षा नौवीं और दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया है। बीपीएससी ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। आयोग ने कुल 15251 पदों पर रिजल्ट जारी किया है। बीपीएससी के अनुसार, अंग्रेजी में 2961, हिन्दी में 2082, उर्दू में 807, बांग्ला में 30, संस्कृत में 968, पर्शियन में 14, अरबी में 14 विज्ञान में 3423, गणित में 2408, सामाजिक विज्ञान 2015, डांस 34, शारीरिक शिक्षा में 50, ललित कला में 38, मैथिली में 50, संगीत में 357 पदों पर रिजल्ट जारी किया है। टीजीटी शिक्षक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। नए रोस्टर के अनुसार, शिक्षा विभाग में नौवीं और दसवीं कक्षा में 19415 पदों पर वैंकेसी दी गई है। बाकी बचे रिजल्ट बाद में प्रकाशित किए जाएंगे। आयोग का कहना है कि जल्द ही 11वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
BPSC TRE 3.0 Result 2024: ऐसे चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
➡️ सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
➡️अब आपको होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा.
यहां School Teacher Competitive Re Examination (Tre3.0) लिंक नजर आएगा.
➡️इसके नीचे सब्जेक्टवाइज Class 9 to 12 BPSC TRE 3.0 Result Link Download PDF पर क्लिक करें.
अब आपको सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा. जिसमें सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर मौजूद होंगे.
BPSC TRE Result 2024 – PDF डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से बीपीएससी TRE 3 Result 2024 के लिए विषय-वार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं :
| Subjects | Download PDFs |
|---|---|
| English | Download |
| Hindi | Download |
| Urdu | Download |
| Sanskrit | Download |
| Mathematics | Download |
| Social Science | Download |
| Science | Download |
पहले चरण में एक से आठवीं कक्षा के लिए रिजल्ट
बता दें कि 15 नवंबर को बिहार लोक सेवा आयोग ने फर्स्ट फेज में वर्ग छह से आठ कक्षा के कुल छह विषयों के शिक्षकों के 16989 पदों पर रिजल्ट दिया था। वहीं वर्ग एक से पांच में तीन विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें कुल 21,911 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें सामान्य (शिक्षा विभाग) में 18,641, सामान्य (अनु. जाति-जनजाति कल्याण विभाग) 172, उर्दू 3, 054 और बांग्ला में 44 अभ्यर्थी पास हुए थे। एक से आठ के लिए रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
19 से 22 जुलाई को ली गई थी परीक्षा
बीपीएससी ने टीआरई पुनर्परीक्षा 19 से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की थी। मूलतः यह परीक्षा मार्च में होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण आयोग को परीक्षा रद्द करनी पड़ी तथा पुनः परीक्षा कराने का आदेश देना पड़ा। आयोग ने कहा कि पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई। शिक्षक भर्ती परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
नई वैकेंसी चार्ट जारी की थी
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से टीआरई 3 के लिए वर्ग एक से पांच और वर्ग छह से आठ के नई वैकेंसी चार्ट जारी की गई थी। इसमें अनारक्षित श्रेणी की सीटों में इजाफा किया है। वैकेंसी संशोधित रोस्टर के अनुसार, अब 84 हजार 581 पदों पर भर्ती होनी है। पहले 87 हजार 774 पदों पर वैकेंसी निकली थी।
नए रोस्टर के अनुसार रिजल्ट जारी हो रहे
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण शिक्षक भर्ती का विज्ञापन 65 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर जारी किया था। पर, हाईकोर्ट ने 65 प्रतिशत आरक्षण को रद्द कर दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले पर विचार किया। हालांकि अब भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में ही है। लेकिन, बिहार सरकार ने बीपीएससी को 50 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए नए रोस्टर के अनुसार रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
रिजल्ट के बाद कांउसलिंग व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रक्रिया शुरू होगी। रिजल्ट से पहले शिक्षा विभाग काउंसलिंग शेड्यूल तय कर चुका है। वर्ग 9-10 के स्कूल टीचरों का काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर 2024 तक और वर्ग 11-12 के स्कूल टीचरों की काउंसलिंग 16 से 20 दिसंबर 2024 तक होगी।
वर्ग 1-5 में रिक्त 25505 पदों के लिए 21911 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वर्ग 6-8 में 18973 पदों के लिए 16989 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
