Bihar Teacher Transfer Posting Process: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 तारीख से शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग की जो प्रक्रिया हुई है. उसमें सिर्फ असाध्य रोग से पीड़ित लोगों का ट्रांसफर हो रहा है.
पटनाः Bihar Teacher Transfer Posting Policy Process: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार (4 दिसंबर) को जानकारी देते हुए कहा कि 1 तारीख से शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग की जो प्रक्रिया हुई है. उसमें सिर्फ वैसे ही लोगों का ट्रांसफर हो रहा है जो असाध्य रोग से पीड़ित है, जो सामान्य ट्रांसफर की प्रक्रिया है. वह सक्षमता परीक्षा तीन कंप्लीट होने के बाद ही पूरी की जाएगी.
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि वही जिन शिक्षकों का वेतन काटा गया है, उनके लिए हम जिलेवार से समीक्षा कर रहे हैं, यहां सही है. वहां उन शिक्षकों की सैलरी हमारी कोशिश रहेगी कि उन्हें लौटा दी जाए, मगर जो लोग गलत हैं, उन्हें उनकी सैलरी नहीं मिलेगी. हमारे पास शक्ति रहती है कि यदि कोई पूर्व में गलत प्रेरणा लिया गया है तो उन्हें समीक्षा करके सही किया जा सके.
यह भी पढ़ें- बिहार में एक और शिक्षक ने आत्महत्या कर ली,अंदर से बंद था दरवाजा
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आगे कहा कि पहले जो हर महीने स्कूलों में एग्जाम लिया जाता था, अब उसे हर 3 महीने पर लिया जाएगा. हर महीने एक करोड़ 80 लाख स्टूडेंट का परीक्षा करवाना व्यावहारिक नहीं था और इसमें बहुत सारी टेक्निकल दिक्कत भी आती थी. इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है और इसके लिए हमने फाइल पर भी साइन कर दिया है. वहीं सिपाही अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार इस पर विचार करेगी कि आगे क्या करना है.
शिक्षा विभाग की नवीनतम अपडेट्स के लिए बीपीएससी शिक्षक बहाली,बिहार से जुड़े रहें! शिक्षा विभाग की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
