Bihar Teacher Vacancy: शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ई शिक्षा पोर्टल खुलेगा, आप लोग इसमें कन्फ्यूजन पैदा ना करें
Bihar Teacher Vacancy: बिहार शिक्षक बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है. बीपीएससी TRE 4 परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर के बाद प्रधानाध्यापकों और हेडमास्टरों की काउंसलिंग होना है. उन्होंने बताया कि बीपीएससी की 13 दिसंबर को परीक्षा होनी है. इसी को देखते हुए काउंसलिंग की तिथि बढ़ाई गई है. यह काउंसलिंग खत्म होते ही अति शीघ्र ही TRE 4 की परीक्षा ली जाएगी.
वहीं शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आप लोग इसमें कन्फ्यूजन पैदा ना करें. 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ई शिक्षा पोर्टल खुलने की बात है. ट्रांसफर-पोस्टिंग की भी चर्चा हो रही है. जो असाध्य रोगों से ग्रसित हैं या किन्हीं कारणों से अकेले रहते हैं, उनके लिए यह ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया है. जब सारे नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बन जाएंगे, तब एक बार फिर से ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया की जाएगी.
शिक्षा जगत की नवीनतम अपडेट्स के लिए बीपीएससी शिक्षक बहाली, बिहार से जुड़े रहें! शिक्षा जगत की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
