-->

BPSC Paper Leak: बीपीएससी पेपर लीक पर बड़ा अपडेट, इस सेंटर पर रद्द हुई परीक्षा, अब कैसे बनेगा रिजल्ट?

 BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है (BPSC 70th Exam). बिहार लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. अब जांच में पता चला है कि एक परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी पेपर लीक हुआ था और उसे रद्द किया जा रहा है.



बिहार (BPSC Paper Leak, BPSC 70th Exam). 13 दिसंबर 2024 को बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी. बीपीएससी परीक्षा को लेकर कई दिनों से बवाल मचा हुआ है. परीक्षा से पहले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरने पर बैठे हुए थे. उस समय खान सर की गिरफ्तारी की खबरें भी आ रही थीं (Khan Sir News). वहीं, परीक्षा होते ही बीपीएससी पेपर लीक की जानकारी सामने आई थी. पहले इसे नकार दिया गया था लेकिन अब इसमें लेटेस्ट अपडेट आया है.

बीपीएससी 70वीं परीक्षा 912 केंद्रों पर आयोजित हुई थी (BPSC 70th Exam). जहां 911 केंद्रों पर बीपीएससी परीक्षा शांतिपूर्वक हुई थी, वहीं एक परीक्षा केंद्र (पटना स्थित बापू भवन परीक्षा केंद्र) पर काफी हंगामा हुआ था. पटना पुलिस की 2 टीमें बीपीएससी पेपर लीक मामले की जांच कर रही हैं. फिलहाल पुलिस हंगामा करने वाले 25 से 30 युवाओं की पहचान कर रही है. जिला प्रशासन ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी है. उसके आधार पर बापू भवन परीक्षा भवन की परीक्षा की रद्द किया जा रहा है.

बीपीएससी परीक्षा गाइडलाइंस के अनुसार, अगर पेपर बांटने या किसी भी वजह से उसे शुरू करने में 30 मिनट की देरी होती है तो अभ्यर्थियों को उतना अतिरिक्त समय देने का प्रावधान है. अधिकारियों को कई शिकायती ईमेल मिले हैं (Bapu Bhawan Patna). इनमें अभ्यर्थियों ने लिखा कि दूसरे कमरों से आए उपद्रवी तत्वों ने उन्हें बीपीएससी परीक्षा के दौरान डिस्टर्ब किया. ऐसे में बापू भवन परीक्षा केंद्र पर इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- BPSC : बिहार TRE 3.0, हेड मास्टर और प्रधान शिक्षक भर्ती काउंसलिंग टली, ये हैं नई तिथियां

BPSC Sarkari Result: सरकारी रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार
बिहार लोक सेवा आयोग पटना के विवादित परीक्षा केंद्र बापू भवन में एक बार फिर से बीपीएससी 70वीं परीक्षा आयोजित करेगा. इसी केंद्र पर अभ्यर्थियों ने सबसे ज्यादा हंगामा किया था. बीपीएससी परीक्षा बेशक सिर्फ एक ही केंद्र पर दोबारा होगी, लेकिन सरकारी रिजल्ट अन्य परीक्षार्थियों का भी रोका जा रहा है. बीपीएससी चेयरमैन रवि मनु भाई परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी अभ्यर्थियों का बीपीएससी रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. बीपीएससी रिजल्ट डेट की सूचना परीक्षा के बाद दी जाएगी.

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.