-->

दरभंगा में BPSC Teacher को अज्ञात वाहन ने कुचला, घने कोहरे में स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

BPSC Teacher: बिहार के दरभंगा जिला के कमतौल मुख्य सड़क पर रघौली हाई स्कूल के समीप सड़क हादसे में 29 वर्षीय एक शिक्षक की मौत हो गई है. मृतक काजी बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं.




BPSC Teacher: बिहार के दरभंगा जिला के कमतौल मुख्य सड़क पर रघौली हाई स्कूल के समीप सड़क हादसे में 29 वर्षीय एक शिक्षक की मौत हो गई है. मृतक काजी बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं. मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार कुमार मधुकर के रूप में की गई है.

घटना की सूचना मिलने के बाद विस्फी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से युवक के पॉकेट से डॉक्यूमेंट निकालकर शव की पहचान की गई. उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

BPSC पास कर बने थे शिक्षक

परिजनों ने बताया कि मृत शिक्षक मिथिलेश कुमार मधुकर अपने दो और भाइयों के साथ दरभंगा के दोनार गुमती के पास रहते थे. प्रतिदिन वह सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच दरभंगा से काजी बहेरा मध्य विद्यालय के लिए निकल जाते थे. वह बीपीएससी पास कर पिछले वर्ष ही शिक्षक बने थे. अभी अविवाहित थे.

Also Read: मधेपुरा में BPSC शिक्षक ने की आत्महत्या, अंदर से बंद था दरवाजा

पुलिस ने क्या कहा?

विस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि घटना लगभग 6:30 बजे सुबह की है. बाइक सवार शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें दरभंगा से विद्यालय जाने के क्रम में कुचल दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.