BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग TRE 3.0 टीजीटी (कक्षा 9 और 10) का रिजल्ट आज जारी करने वाला है. साथ में बीपीएससी TRE 3.0 पीजीटी का रोस्टर भी जारी होगा.
BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 3.0 टीजीटी (कक्षा 9 और 10) और पीजीटी (कक्षा 11 व 12) को लेकर बड़ा अपडेट है. बीपीएससी TRE 3.0 टीजीटी का रिजल्ट आज शाम को जारी होगाा. इसे बीपीएससी की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा. बिहार लोक सेवा आयोग रिजल्ट का लिंक शाम सात बजे के बाद एक्टिव करेगा (हालांकि अभी तक जरी नही किया गाया है). इसके साथ ही बीपीएससी TRE 3.0 पीजीटी का रोस्टर भी जारी होगा. इसका रिजल्ट 22 दिसंबर तक जारी होगा.
बीपीएससी TRE 3.0 टीजीटी और पीजीटी को लेकर दूसरी अहम खबर है यह है कि रिजल्ट के साथ जिला आवंटन नहीं होगा. जिला आवंटन पर अलग से बड़ी खबर मिल सकती है.
BPSC TRE 3.0 Result 2024: ऐसे चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
अब आपको होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा.
यहां School Teacher Competitive Re Examination (Tre3.0) लिंक नजर आएगा.
इसके नीचे सब्जेक्टवाइज Class 9 to 12 BPSC TRE 3.0 Result Link Download PDF पर क्लिक करें.
अब आपको सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा. जिसमें सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर मौजूद होंगे.
बढ़ गई है टीजीटी की वैकेंसी
तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती 2024 में कक्षा 1 से 8 तक के रिजल्ट पहले ही जारी हो चुके हैं. अब कक्षा नौवीं से 12वीं तक के रिजल्ट पर भी अपडेट आ गया है. रोस्टर के मुताबिक टीजीटी की वैकेंसी बढ़ाई गई है. नए रोस्टर के अनुसार, कक्षा 9 और 10 में शिक्षकों की वैकेंसी बढ़ाकर 19415 कर दी गई है. जबकि, एससी, एसटी कल्याण विभाग के 11वीं 12वीं स्कूल में अब 359 टीचर्स की भर्ती होगी. पीजीटी का रोस्टर आज जारी होगा.
