-->

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, सैलरी को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा एलान

बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इन शिक्षकों की कटी हुई सैलरी वापस की जाएगी। राज्य सरकार इस मामले की समीक्षा करेगी और दिसंबर तक संबंधित आदेश जारी कर देगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानपरिषद में इसकी जानकारी दी। शिक्षा विभाग के इस फैसले की हर जगह तारीफ हो रही है।



बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर 

HighLights

  1. बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है
  2. शिक्षा मंत्री ने सरकारी शिक्षकों की सैलरी को लेकर बड़ा एलान किया है
राज्य ब्यूरो, पटना। BPSC Teacher Salary: देर से स्कूल आने या आंदोलन में शामिल होने के नाम पर राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का काटा गया जल्द वेतन वापस मिलेगा। राज्य सरकार इस पूरे मामले की समीक्षा करेगी और दिसंबर तक इससे संबंधित आदेश जारी कर देगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को विधानपरिषद में इसकी जानकारी दी।

कुमार नागेंद्र ने इसको लेकर विधानपरिषद में प्रश्न किया था। जदयू सदस्य संजीव कुमार सिंह ने भी कहा कि करीब दस हजार शिक्षकों का वेतन काटा गया है। कई शिक्षकों का 15-15 दिनों का वेतन काटा गया है, जबकि यह शिक्षक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हुए थे।


इस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि ऐसे मामलों की जिलावार समीक्षा की जा रही है। कई जिलों में ऐसे शिक्षकों को राशि जारी भी की गई है। जो जिले बच गए हैं, वहां दिसंबर तक कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। अनुशासनहीनता के मामले को छोड़कर अन्य मामलों में काटा गया वेतन लौटा दिया जाएगा।


स्कूलों में ली जाने वाली मासिक परीक्षा की जगह अब त्रैमासिक परीक्षा होगी


सर्वेश कुमार के प्रश्न के जवाब में मंत्री ने बताया कि स्कूलों में ली जाने वाली मासिक परीक्षा की जगह अब त्रैमासिक यानी तीन माह पर परीक्षा ली जाएगी। इसको लेकर आवश्यक संशोधन किया जा रहा है। इससे स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों को भी आकलन में आसानी होगी। दिसंबर में ही इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया जाएगा।


नवल किशोर यादव ने स्कूलों में कार्यरत महिलाकर्मियों के मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन न मिलने को लेकर प्रश्न किया। बताया गया कि अवकाश के बाद कार्यालय में योगदान देने के बाद वेतन भुगतान किया जाता है। उन्होंने मातृत्व अवकाश के दौरान ही वेतन भुगतान करने की मांग की। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है। दिसंबर में ही इस मामले की समीक्षा कर दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।


शिक्षकों की होगी नियमित प्रोन्नति, तय होगी तारीख 


  • शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानपरिषद में जानकारी दी कि स्कूली शिक्षकों की प्रोन्नति नियमित रूप से की जाएगी।
  • इसके लिए हर महीने-दो महीने पर एक निश्चित तारीख तय की जाएगी ताकि कोई परेशानी न हो।
  • प्रो. संजय कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली और शिवहर के शिक्षकों के लंबित वेतन का मामला उठाया था, इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अक्टूबर तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है।
  • अगर कोई जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से गड़बड़ी करता है, तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में गोपालगंज, किशनगंज और दरभंगा के डीईओ को निलंबित भी किया गया है।

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.