-->

BPSC Teacher Recruitment 2025: TRE 4 से 90 हजार पदों पर भर्ती, फिर भी 60 हजार पद खाली रहेंगे

90 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी, फिर भी 60 हजार पद रहेंगे खाली

टीआरई 4 के माध्यम से राज्य में 90 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। हालांकि इसके बाद भी राज्य में शिक्षकों की भारी कमी बनी रहेगी। करीब 60 हजार पद रिक्त रह जाएंगे। मौजूदा समय में बिहार के सरकारी स्कूलों में 5.65 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। जबकि जरूरत 7 लाख शिक्षकों की है। 


टीआरई 4 के आवेदन जून के से शुरू होंगे, परीक्षा अगस्त में होगी और रिजल्ट सितंबर तक घोषित किया जाएगा।
टीआरई 4 से 90 हजार की नई नियुक्तियों के बाद भी लगभग 60 हजार पद खाली रह जाएंगे।

शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 2026 तक रिक्त सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। टीआरई 4 में टीआरई 3 में खाली रह गए 22 हजार पदों को भी शामिल किया जाएगा। 

टीआरई-4 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

टीआरई 4 के लिए जून के अंतिम सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अगस्त में परीक्षा होगी। सितंबर तक रिजल्ट निकलेगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि टीआरई 4 में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्त सीटें बीपीएससी को भेजी जाएंगी। अगस्त तक परीक्षा हो जाएगी।

अभ्यर्थी ध्यान दें… इस बार पेपर कठिन होगा
  • टीआरई 4 का पेपर पहले के मुकाबले कठिन होगा, खासकर भाषा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भाषा का प्रश्न-पत्र बीपीएससी स्तर का होगा। क्योंकि स्कूलों में बीपीएससी द्वारा नियुक्त शिक्षक भी भाषा लेखनी में गलती कर रहे है। कृपया को कृप्या और असमर्थ को असर्मथ लिख रहे है।
  • सबसे अधिक नियुक्ति गणित, विज्ञान, कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षकों की होगी। 120-200 छात्रों पर 5 शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। हर स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति 28 हजार स्कूलों में कंप्यूटर लैब की योजना के तहत कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
  • परीक्षा का सिलेबस दो भागों में विभाजित होगा। भाग 1 में हिंदी और अंग्रेजी भाषा की समझ और लेखन क्षमता की परीक्षा ली जाएगी। जबकि भाग 2 में विषय आधारित प्रश्न होंगे। जैसे- गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, और बाल विकास के विषयों के प्रश्न।
अब तक 81 हजार स्कूलों में 565427 शिक्षक नियुक्त
नियुक्ति परीक्षा नियुक्त शिक्षक
टीआरई-1 120336
टीआरई-2 94833
टीआरई-3 51389
हेडमास्टर 42918
सक्षमता परीक्षा-1 187818
सक्षमता परीक्षा-2 66143
सारांश:
बिहार में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए टीआरई 4 के माध्यम से 90 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया जून से शुरू होगी, परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी और रिजल्ट सितंबर तक घोषित किया जाएगा।

हालांकि इन नियुक्तियों के बावजूद राज्य में करीब 60 हजार पद खाली ही रह जाएंगे। इस बार परीक्षा कठिन होने की संभावना है और प्रश्नपत्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सबसे अधिक नियुक्ति गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों की होगी।

अब तक राज्य के 81 हजार स्कूलों में कुल 5,65,427 शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। अगली शिक्षक बहाली की प्रक्रिया 2026 से पहले शुरू होने की संभावना कम है।

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.