BPSC 71वीं भर्ती 2025: 1250 पदों पर आवेदन 2 जून से शुरू, देखें चयन प्रक्रिया और पदों का विवरण
अंतिम तिथि: 30 जून 2025
परीक्षा संभावित तिथि: 30 अगस्त 2025
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
- प्रीलिम्स परीक्षा: 150 प्रश्न, 2 घंटे की अवधि
- मेंस परीक्षा: तीन विषय – सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन, और एक वैकल्पिक विषय (प्रत्येक 300 अंक), समय 3 घंटे
- इंटरव्यू: 120 अंक
- प्री, मेंस और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
- वरीय उप समाहर्ता – 100 पद
- वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी – 79 पद
- श्रम अधीक्षक – 10 पद
- अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक – 03 पद
- ईख पदाधिकारी – 17 पद
- प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी – 502 पद
- प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी – 22 पद
- प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी – 13 पद
- राजस्व पदाधिकारी – 45 पद
- प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 459 पद
योग्यता
सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduate) है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण लिंक
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी या आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं। आपकी प्रतिक्रिया हमें सुधार करने में मदद करेगी।