📢 पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का होगा स्थानांतरण
पोस्ट अपडेट : शिक्षक बहाली टीम
राज्य में राजकीयकृत एवं परियोजना विद्यालयों के पुराने वेतनमान वाले सहायक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक स्थानांतरित किए जाएंगे। ऐसे शिक्षकों की संख्या 66,433 है।
विशेष बात यह है कि इन शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों का स्थानांतरण पारस्परिक एवं ऐच्छिक आधार पर किया जाएगा।
राजकीयकृत एवं परियोजना विद्यालयों के पुराने वेतनमान वाले सहायक शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों का ई-शिक्षा पोर्टल के माध्यम से ही स्थानांतरण होगा।
पारस्परिक एवं ऐच्छिक स्थानांतरण चाहने वाले सहायक शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को ई-शिक्षा पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को निर्देश जारी किया है।
निर्देश के मुताबिक पारस्परिक एवं ऐच्छिक स्थानांतरण चाहने वाले राजकीकृत और परियोजना विद्यालयों के पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की सूची तैयार करने को कहा गया है।
निर्देशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला स्थापना पदाधिकारियों से कहा है कि राजकीयकृत एवं परियोजना विद्यालयों में पुराने वेतनमान में नियुक्त सहायक शिक्षक, प्रधानाध्यापक का पारंपरिक एवं ऐच्छिक स्थानांतरण ई-शिक्षण पोर्टल के माध्यम से किया जाना है।
इसके लिए उन्हें ई-शिक्षक पोर्टल पर आवेदन करना है।
📝 सुझाव और फीडबैक
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो या आपके पास इस विषय से जुड़ा कोई सुझाव हो, तो कृपया नीचे कमेंट करें या हमें संपर्क करें।
- 📬 ईमेल: pallaviwebs@gmail.com
- 💬 व्हाट्सएप चैनल: ShikshaBeat WhatsApp Channel
- 🌐 वेबसाइट: ShikshaBeat
आपके सुझाव हमारे लिए मूल्यवान हैं। 🙏

