-->

BPSC TRE-4 में देरी पर छात्र नेता का अल्टीमेटम, 21 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें, नहीं तो फिर होगा आंदोलन

छात्र नेता दिलीप कुमार ने BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती में देरी पर सरकार को चेतावनी दी है. अगर 21 सितंबर से आवेदन शुरू नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग भी शामिल होगी. उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और सीटों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है.

BPSC TRE-4 Teacher Recruitment : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 लेकर सूचना जारी की है. आयोग ने बताया है कि संशोधित विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन में जरूरी बदलाव किए जाने के बाद स्कूल शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है. इसी दौरान एक बार फिर से छात्र नेता दिलीप कुमार ने आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर आयोग 21 सितंबर से फॉर्म नहीं भरवाता है, तो सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेंगे.

21 से आवेदन नहीं लिये जाने पर होगा प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार नोटिफिकेशन में बदलाव कर अभ्यर्थियों को परेशान कर रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. छात्र नेता ने कहा कि शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर TRE-4 की बहाली के लिए 21 सितंबर से आवेदन शुरू होने की सूचना दी गयी है. ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है. उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और तय समय पर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की.

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि इस बार आंदोलन केवल शिक्षक भर्ती तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा. दिलीप के अनुसार, TRE की बहाली को लेकर उनकी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत हुई थी. उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान उनकी मांगों पर सहमति बनी थी और नोटिफिकेशन जारी करने का आदेश भी दिया गया था, लेकिन बाद में शिक्षा विभाग ने जारी नोटिफिकेशन को स्थगित कर दिया.

एकल परीक्षा हो, निगेटिव मार्किंग हटाने की मांग

दिलीप ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में एकल परीक्षा आयोजित करने और निगेटिव मार्किंग खत्म करने की मांग की. उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही शिक्षक भर्ती में सीटों की संख्या बढ़ाने की भी मांग उठायी. उनका कहना है कि अधिक सीटें होने से ज्यादा अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा.

32388 सीटों पर नियुक्ति की जानी है

32388 शिक्षक पदों पर होनी है भर्ती TRE-4.0 के तहत बिहार के शिक्षा विभाग में विद्यालय अध्यापकों के कुल 32,388 खाली पदों पर नियुक्ति की जानी है. इन पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को आवेदन करना है.

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी उठाये सवाल

छात्र नेता ने एइडीओ की रद्द हो चुकी परीक्षा की नयी तिथि जल्द घोषित करने की मांग की. इसके अलावा दारोगा परीक्षा की जांच कराने, 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर कार्रवाई करने, एक कैंडिडेट-एक रिजल्ट की व्यवस्था लागू करने तथा इंटर स्तरीय परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की मांग भी की.

मांगें नहीं मानी गयीं तो व्यापक आंदोलन

दिलीप ने कहा कि सरकार अगर इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो इस बार आंदोलन व्यापक स्तर पर किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि 21 सितंबर के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग भी आंदोलन का हिस्सा होगी.

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.